एंटी नारकोटिक्स की टीम ने 1 गांजा सप्लायर को पकड़ा

भास्कर न्यूज| महासमुंद एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने एक अंतरराज्यीय गांजा सप्लायर को गिरफ्तार किया है। तस्कर ओडिसा से गांजा सप्लाई करता था। पुलिस इसकी खोजबीन में जुटी थी। अवैध गांजा के परिवहन ,बिक्री रोकथाम के लिए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम का गठन किया गया है। जिसमें टीम को फाइनेंशियल इनवेस्टिीगेशन ,सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी कार्यवाही , स्त्रोत के बारे में विस्तृत जानकारी लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई कहा गया था। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने 15 जनवरी को कोमाखान रेलवे स्टेशन से आरोपी बाबुल जैसवार, विकाश कुमार निवासी जौनपुर उत्तर प्रदेश को पकड़ा था। आरोपियों के पास से 22 किलो गांजा बरामद होने पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। अवैध मादक पदार्थों के सप्लाई चैन को तोड़ने के उद्देश्य से एंटी नारकोटिक्स सेल का गठन वरिष्ठ अधिकारियों की नेतृत्व में गठित किया गया है, इसके तहत गिरफ्तार आरोपियों से गांजा देने वाले व्यक्ति के संबंध में गहन पूछताछ की गई। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर खोजबीन कर गांजा सप्लायर पवित्रा लीमा पिता अबराम लीमा आयु (22) निवासी बरलगुडा कालिमा, जिला राजपति (ओडिसा) को गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ थाना कोमाखान में धारा 20(ख) एनडीपीएस के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *