भास्कर न्यूज | महासमुंद सरायपाली के वार्ड एक में स्थित एक डेलीनिडस के दूकानदार ने जब अपने दिए हुए सामन के पैसे मांगे तो उसके साथ मारपीट कर दी गई। मामले की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि वार्ड नं-1 वीरेंद्र नगर सरायपाली में विजय गुप्ता डेलीनिड्स का दुकान चलाते हैं, जहां 17 जनवरी को शाम करीबन 5:30 बजे वह अपने दुकान अटल आवास पर था तो देवल घसिया अपने प्रकाश व एक अन्य साथी के साथ विजय के दुकान के पास आया और उसके दुकान से 260 रुपये का सामान खरीदा तथा 200 रुपये दिया। तब विजय गुप्ता ने 60 रूपया और पैसा मांगा तो उन तीनों ने मिल कर उसे मां बहन की अश्लील गालियां देते हुए आज तुम्हें जिन्दा नही छोडेंग़े कहकर मुझे देवल घसिया ने चाकू मारकर जान से मारने की धमकी दिया तथा उसके साथ वाले हाथ मुक्का से मारपीट किया। तब विजय गुप्ता वहां से भागा, चाकू एवं बैट बल्ला से विजय गुप्ता के सिर के सामने एवं पीछे कंधे के पास, बांये गाल में चोट आया। यदि विजय गुप्ता वहां से जान बचाकर नही भागता तो वे और मारपीट करते. घटना को टीनू एवं गगन देखे सुने है। घटना के बाद विजय गुप्ता सीएचसी सरायपाली में इलाज कराया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध कर विवेचना में लिया है।


