शराब रखकर ग्राहकों का इंतजार करते पुलिस ने पकड़ा

महासमुंद| सरायपाली क्षेत्र के बलौदा पुलिस ने 17 जनवरी को एक व्यक्ति को अपने घर बाड़ी ग्राम अंतरझोला में अवैध रूप से महुआ शराब रखकर ग्राहकों का इंतजार करते पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि पुलिस को मुखबीर सूचना मिली, जिसपर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी के घर बाड़ी ग्राम अंतरझोला से एक सफेद रंग के प्लास्टिक झोला के अंदर पीला कलर के 05 लीटर वाली जरकिन में भरी हुये लगभग 04 लीटर महुआ शराब कीमती 800 रुपये जब्त कर आरोपी मनबोध बरिहा पिता डिंगरो बरिहा उम्र 46 वर्ष पर धारा 34 (ए) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *