डॉ. रामवीर चौधरी शारीरिक शिक्षक संघ के 3 बार बने निर्विरोध प्रदेश मंत्री

दौसा| राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ का राज्य स्तरीय शैक्षिक महाधिवेशन सामुदायिक भवन इंदिरा नगर, झुंझुनूं में आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष कमलेश त्रिवेदी ने बताया कि महा अधिवेशन में शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में उन्नयन पर गंभीरता के साथ चर्चा की गई। चुनाव पर्यवेक्षक सतवीर झांझड़िया के मार्गदर्शन में प्रदेश कार्यकारिणी की चुनाव हुए, जिसमें दौसा जिले से डॉ. रामवीर चौधरी को प्रदेश मंत्री के पद पर लगातार तीसरी बार निर्विरोध चुना गया साथ ही जिले से ही गोपाल गुरु को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चुना गया है। इस अवसर पर जिला इकाई दौसा के जिलाध्यक्ष कमलेश त्रिवेदी एवं जिला महामंत्री माखनलाल शर्मा के नेतृत्व में जिले के शारीरिक शिक्षकों ने प्रदेश कार्यकारिणी में निर्विरोध निर्वाचित प्रदेश मंत्री डॉ. रामवीर चौधरी एवं प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल गुरु का दौसा आने पर माला और शाल उड़ाकर स्वागत किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *