चंडीगढ़ में आज मौसम साफ रहेगा:औसत अधिकतम तापमान में 8.9 डिग्री की बढ़ोतरी, बारिश की नहीं संभावना

सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ में आज सोमवार को मौसम साफ रहने के आसार है। वहीं, पिछले 24 घंटों में औसत अधिकतम तापमान में 8.9 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। अब यह 25.8 डिग्री के करीब पहुंच गया है। हालांकि यह अभी तक यहां का तापमान सामान्य से सात डिग्री कम है। जबकि ट्राइसिटी में शामिल मोहाली का तापमान 24.7 डिग्री दर्ज किया है, जो कि पूरे पंजाब में सबसे अधिक है। इसी तरह पंचकूला के मौसम की स्थिति बनी हुई है। मोहाली से ठंडी चंडीगढ़ की रातें चंडीगढ़ के पास ही हिमाचल का पहाड़ी एरिया शुरू जाता है। जिस वजह से चंडीगढ़ के तापमान वहां के मौसम की स्थिति का पूरा असर देखने को मिलता है। अगर रात के तापमान की बात करे तो मोहाली की अपेक्षा चंडीगढ़ ठंडा रहा है। चंडीगढ़ के न्यूनतम तापमान में 0.9 की वृद्वि गत चौबीस घंटे में हुई है। यह 8.9 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि मोहाली का तापमान 11.8 डिग्री दर्ज किया है। सभी स्कूलों में आज से लागू होगा नया समय चंडीगढ़ में ठंड व कोहरे के चलते प्रशासन ने सरकारी, गवर्नमेंट एडेड और प्राइवेट स्कूलों के समय मेें बदलाव कर दिया है। नया समय आज से लागू हो गया है, जो कि 25 जनवरी तक लागू रहेगा। शिक्षा विभाग ने साफ किया है कि प्राइवेट स्कूल साढ़े नौ बजे से पहले नहीं खुलेंगे। सिंगल शिफ्ट वाले स्कूलों में सभी कक्षाएं सुबह साढ़े नौ बजे से ढाई बजे तक चलेंगी। जबकि स्कूल स्टाफ का समय 8.45 से पौने तीन बजे तक रहेगा। इसी तरह डबल शिफ्ट वाले स्कूलों का समय छठी कक्षा से ऊपर वाले सुबह नौ बजे से एक बजे तक रहेगा। स्टाफ का समय 8.45 से पौने तीन बजे तक रहेगा। इसी तरह डबल शिफ्ट कक्षा एक से 5वीं तक का समय सुबह साढ़े 12 बजे से साढ़े तीन बजे तक रहेगा। शिक्षा सुबह दस बजे से चार बजे स्कूल में रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *