विकलांग युवक को पैर में मारी गोली:रुपयों का लेने देन का विवाद, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती

मुरैना में कोतवाली थाना क्षेत्र के सिंघल बस्ती में रुपयों के लेन-देन को लेकर दो सगे भाइयों ने एक विकलांग युवक पर गोली चला दी। गोली युवक के पैर में लगी और उसे गंभीर चोट आई। घायल युवक को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, अजय जाटव पुत्र मोहर जाटव, जो विकलांग हैं, का रुपयों का विवाद स्थानीय पूर्व पार्षद गब्बर जाटव के बेटों अंकित जाटव और लकी जाटव से चल रहा था। आज शाम लगभग 4 बजे दोनों आरोपियों ने अजय को घेर लिया और उसके पैर में गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। रुपयों के लेन-देन पर विवाद
बताया गया कि अजय जाटव को रुपए उधार दिए गए थे, जो समय पर वापस नहीं लौटाए गए। इसी बात पर दोनों भाइयों और अजय के बीच विवाद हुआ, जिसके दौरान गोली चल गई। कोतवाली टीआई अमित भदौरिया ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। घायल युवक की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *