कर्मचारी संघ की सरगुजा जिलाध्यक्ष बनीं अंजलि

अंबिकापुर | छत्तीसगढ़ कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष गणेश प्रसाद बुधौलिया व प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा सर्वसम्मति से लोक निर्माण विभाग (भवन/सड़क) मंडल, अंबिकापुर में पदस्थ सहायक ग्रेड–3 अंजलि चौबे को सरगुजा जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। नगर पंचायत लखनपुर की अंजलि चौबे वर्ष 2017 से शासकीय सेवा में कार्यरत हैं। कम उम्र में संगठन द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपा जाना संगठन के प्रति उनके विश्वास और कार्यक्षमता को दर्शाता है। मात्र 29 वर्ष की आयु में जिले के नेतृत्व की जिम्मेदारी मिलना गौरव की बात है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *