अमृतसर| वार्ड-77 के पार्षद पति सतीश बल्लू ने सोशल मीडिया के जरिए क्षेत्र में सीवरेज की बदहाली और गंदगी का मुद्दा उठाते हुए नगर निगम अधिकारियों को जमकर आड़े हाथों लिया। उन्होंने अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। सतीश बल्लू ने बताया कि छेहर्टा स्थित श्री कलगीधर गुरुद्वारा साहिब में हर साल भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया जाता है, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु लंगर छकते हैं और दर्शन के लिए आते हैं। इस धार्मिक आयोजन के मद्देनजर सीवरेज की समस्या को हल करने के लिए कई बार निगम अधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ।


