भास्कर न्यूज | जालंधर अटारी बजार स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर में श्री गौर हरि संकीर्तन मंडल की ओर से हरिनाम संकीर्तन सभा करवाई गई। इसकी शुरुआत सनी दुआ, आकाश मल्होत्रा, नीरज कोहली, गौरव कोहली ने गुरु वंदना, वैष्णव वंदना और पंचतत्व के साथ की। गौरव कोहली ने राधा नाम का संकीर्तन किया। साथ ही गौरक्ष दुआ ने छोटी-छोटी गईया, छोटे-छोटे ग्वाल, छोटो सो मेरो मदन गोपाल भजन गाया तो संगत झूम उठी। कुलदीप मेहता ने हरिकथा करते हुए कहा कि सभी सनातनियों को घर में श्रीमद्भागवत गीता, रामायण, महाभारत का प्रतिदिन श्रवण करना चाहिए। वहीं 22 जनवरी को श्री देवी तालाब मंदिर से निकाली जाने वाली शोभायात्रा के लिए भक्तों को निमंत्रण भी दिया गया। इस दौरान आकाश मल्होत्रा ने राम धुन गाकर प्रभु का गुणगान किया। इस अवसर पर तापस प्रभु, जगन्नाथ प्रभु, विक्की सहदेव, राजू कश्यप, ललित अग्रवाल, यानकील कोहली, दीपक शर्मा, हर्ष शर्मा, अशोक अनुज शारदा, अविनाश शर्मा, राकेश महाजन आदि मौजूद रहे। इस मौके पर दरबार में प्रभु भक्तों ने माथा टेककर अपने और अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए कामना की और साथ ही भगवान को छप्पन भोग अर्पित कर आशीर्वाद लिया।


