अमृतसर| सेंट्रल जेल में चैकिंग के दौरा सात मोबाइल बरामद हुए। थाना इस्लामाबाद पुलिस ने 10 हवालातियों के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान तेजपाल सिंह, हरपाल सिंह, संदीप सिंह, चंद आनंद, बचित्र सिंह, गुलजीत सिंह, रनदीप सिंह, प्रदीप, सेम्यूल और अनमोलप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में सहायक सुपरिटेंडेंट सुखदेव सिंह ने बताया कि आरोपियों से चार कीपैड, 3 टच मोबाइल बरामद हुए है। इसके अलावा 3 सिम कार्ड भी कब्जे में लिए। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामद मोबाइलों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।


