सड़क पर गंदगी फैला रही कूड़ा ले जाती ट्राली

अमृतसर | नगर निगम की ओर से कूड़ा ढोने वाली ट्रालियों को कूड़ा इकट्ठा करने के बाद उसे ढक कर डंप पर लेकर जाना होता है। ताकि रास्ते में किसी तरह की परेशानी न आए और बिना गिरे कूड़ा भी डंप पर ले जाया जा सके। लेकिन अक्सर नगर निगम की ट्रालियां कूड़ा तो लेकर जाती हैं वह तो ज्यादातर बिना ढके ही कूड़ा लेकर जाती हैं। लेकिन अगर कोई ट्रॉली ढक कर कूड़ा लेकर भी जाती है तो उस ट्रॉली का पीछे वाला भाग नहीं होता है जिस कारण कूड़ा नीचे से गिरता रहता है। ज्यादातर निगम की ट्रालियां ऐसे ही है। सिर्फ यह खानापूर्ति नहीं लेकिन सड़कों और शहर को स्वच्छ रखने के लिए लाभदायक भी होना चाहिए ताकि सड़कों पर कूड़ा न गिरे। इससे शहर भी साफ रहे। नगर निगम को सही ट्रॉली में कूड़ा डालकर ले जाना चाहिए ताकि कूड़ा नीचे भी न गिरे और ऊपर से ढका भी रहे। – रंजीत सिंह, निवासी दशमेश नगर।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *