कश्मीर एवेन्यू में रोजाना लग रहा कूड़े का ढेर

अमृतसर| बटाला रोड स्थित कश्मीर एवेन्यू में रोजाना कूड़े का ढेर लग रहा है। इससे इलाके में गंदगी और बदबू के हालात बने हुए हैं। इलाका निवासियों का कहना है कि कूड़े की लिफ्टिंग रोजाना नहीं होती है। जिस कारण यहां पर लोगों कूड़ा रोजाना फेंक देते हैं। जिससे यहां के लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। बदबू भरे हालातो से लोगों का यहां से निकाल कर जाना पड़ता है। जबकि यह इलाका खाने को पॉश एरिया है। लेकिन गंदगी के हालातो से यह सलम एरिया से भी गया गुजरा हो गया है। लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि रोजाना कूड़े की लिफ्टिंग की जाए। – बलजीत सिंह, निवासी कश्मीर एवेन्यू।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *