गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में मनाया प्रकाश पर्व

भास्कर न्यूज | बरनाला गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व मनाया गया। सबसे पहले नगर कीर्तन निकाला गया। अखंड पाठ के भोग डाले गए। इस मौके पर ग्रंथि भाई जगतार सिंह ने दशम पिता गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन और उपदेशों के बारे में लोगों को जागरूक किया। गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान हरदेव सिंह बाजवा और जरनल सचिव हरबंस सिंह ने आए हुए लोगों का धन्यवाद किया। इस मौके पर विधायक कुलदीप सिंह काला ढिल्लो, हल्का इंचार्ज हरिंदर सिंह धालीवाल, शिरोमणि अकाली दल के हल्का इंचार्ज कुलवंत सिंह कितू, जिला प्रधान यादविंदर सिंह बिट्टू दीवाना, हरदीप सिंह बाजवा, गुरमीत सिंह, मक्खन सिंह आदि हजार थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *