श्री श्याम निशान अमृत महोत्सव 13 फरवरी से

रांची | श्री श्याम परिवार द्वारा चार दिवसीय श्री श्याम निशान अमृत महोत्सव 13 से 16 फरवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा। अध्यक्ष श्रवण जालान व महामंत्री मंटू जालान की अध्यक्षता में महोत्सव के लिए कमेटी का गठन किया गया। प्रकाश दालानिया को महोत्सव संयोजक बनाया गया। सदस्यों को अलग-अलग विभागों के कार्यभार की जिम्मेदारी दी गई। अमित चौधरी ने बताया कि श्री श्याम निशान अमृत महोत्सव 2025 के पोस्टर का विमोचन किया गया। मौके पर पवन शर्मा, जयदीप राज, पवन लोहिया, राजेश अग्रवाल, भुट्टू सिंह, अजय केडिया व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *