630 वाहन चालकों पर कार्रवाई‎:चाकू और देशी कट्टा रखने वाले 92 लोगों पर केस दर्ज

अपराधों की रोकथाम और असामाजिक व गुंडों की धरपकड़ के लिए कड़ाके की सर्दी के बीच पुलिस ने सघन चैकिंग अभियान की शुरुआत की है। एसपी प्रदीप शर्मा के निर्देश पर शहर सहित पूरे जिले के सभी थाना क्षेत्रों में शुक्रवार से इस चैकिंग अभियान की शुरुआत की गई है। जिसमें शाम से लेकर देर रात तक पुलिसकर्मियों द्वारा मुख्य रास्तों और चौराहों पर पाइंट लगाकर चैकिंग की जा रही है।
इस अभियान के तहत जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों में 1489 वाहनों को चक किया गया, जिसमें वाहनों के दस्तावेज, हेलमेट, सीट बेल्ट एवं ओवर स्पीडिंग और शराब पीकर वाहन चलाने जैसी अनियमितताओं की जांच कर 630 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर वाहनों को जब्त किया गया। साथ ही 92 आरोपियों के विरुद्ध 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर धारदार हथियार एवं चाकू बरामद किए गए। भैरवगढ़ थाना पुलिस ने चैकिंग के दौरान उन्हेल चौराहा, भैरवगढ़ पर ग्राम चिकली निवासी वीरेंद्र पिता राधेश्याम आंजना के पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *