सहसपुर दल्ली में मड़ई मेला 7 जनवरी को लगेगा

राजनांदगांव/उपरवाह| ग्राम सहसपुर दल्ली में 7 जनवरी को मड़ई मेला लगेगा। आयोजन के संयोजक पंच जीवराखन नेताम ने बताया कि रात में मां अम्बे की खोज छत्तीसगढ़ी नाच पार्टी हज्जू टोला (चिलहाटी) अंबागढ़ चौकी का नाच रखा गया है। इसी तिथि को बघेरा में भी मड़ई होगी। अगले दिन सुबह 11 बजे से छत्तीसगढ़ी नाचा का कार्यक्रम रखा गया है। 14 जनवरी को सलोनी में और बरगाही स्थित बंजारी मंदिर परिसर में मड़ई मेला लगेगा। गांव में रात में रंग झाझर (रंगकठेरा) छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम आयोजित है। उपरवाह में 20 जनवरी को मड़ई होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *