मृत और दो स्थानों पर नाम वाले मतदाताओं के नाम सूची से हटाए

भास्कर न्यूज | परपोड़ी नगर में मतदाता सूची को अधिक प्रामाणिक और त्रुटिरहित बनाने के लिए एसआईआर का काम अंतिम चरण में है। इसी कड़ी में सोमवार को नगर पंचायत परपोड़ी के सभाकक्ष में बूथ क्रमांक 196 की सी सूची में शामिल मतदाताओं की सुनवाई हुई। बूथ क्रमांक 196 की सी सूची में कुल 28 मतदाता चिन्हित किए गए थे, जिनमें 26 मतदाता सुनवाई में उपस्थित रहे। नगर में कुल 4 बूथ हैं, जिसमें कुल मतदाताओं की संख्या 2,993 है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,468 और महिला मतदाताओं की संख्या 1,525 है। अन्य बूथों में बूथ 197 में 12, बूथ 198 में 12 और बूथ 199 में 18 सी सूची के मतदाता हैं, जिससे कुल सी सूची मतदाताओं की संख्या 70 है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने वार्ड के प्रत्येक घर से जानकारी, हस्ताक्षर, दो फोटो, आधार कार्ड और 2003 की मतदाता सूची के पेज की प्रतियां एकत्रित कीं। इस प्रक्रिया में मृत मतदाताओं, अन्यत्र विवाहित महिलाओं और दो स्थानों पर नाम वाले मतदाताओं के नामों को सूची से हटाया गया। शिविर में सीएमओ विनीत सिंह एईआरओ के रूप में पटवारी विष्णु बर्मा सुपरवाइजर के रूप में मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *