गायन में दल्ली के दीपक, अर्जुंदा की सुहानी द्वितीय

भास्कर न्यूज | बालोद हार्मनी म्यूजिकल ग्रुप में बालोद का ग्रैंड फिनाले संजारी क्लब गार्डन में हुआ। कार्यक्रम में अनोखे अंदाज और जादुई आवाज का जादू हर दर्शक के दिल पर छा गया। इस राज्य स्तरीय गायन प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और उनके गायन कौशल को तराशना था। कार्यक्रम का थीम रखा गया नशा छोड़ो संगीत से नाता जोड़ो, जिससे युवाओं को नशे से दूर रहने जागरूक करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में सेलिब्रिटी गायक सुनील सोनी, गीतकार चंपेश्वर गोस्वामी और एल्बम डायरेक्टर श्याम शंकर चंद्राकर मुख्य आकर्षण रहे। फाइनल राउंड में जूनियर कैटेगरी में 8 और सीनियर कैटेगरी में 8 प्रतिभागियों ने शानदार प्रस्तुति दी। निर्णायक मंडल में सीताराम साहू, सोहन कुमार साहू, हेमंत साहू और मुनमुन सिन्हा रहे। कराओ के राउंड में प्रतिभागियों के सुर और लय का परीक्षण किया गया। जूनियर कैटेगरी में प्रथम रौनक मेश्राम भिलाई, द्वितीय सुहानी साहू अर्जुंदा, तृतीय वैष्णवी रंगारी राजनांदगांव विजेता रहे। सीनियर कैटेगरी में प्रथम अतीक अहमद राजनंदगांव, द्वितीय दीपक सोना दल्लीराजहरा, तृतीय जितेंद्र साहू भरदा लोहारा रहे। मेडल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार जगदीश देशमुख ने की। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी थीं। संचालन जयकांत पटेल ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *