ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत:मखोली रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा, कुंडेरा पुलिस लगी शिनाख्त में

सवाई माधोपुर के कुंडेरा थाना क्षेत्र में एक ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जिसकी सूचना मखोली रेलवे स्टेशन मास्टर ने कुंडेरा थाना पुलिस को दी।
सूचना मिलने के बाद कुंडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। जिसके बाद शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। थाना कुंडेरा के ASI अब्दुल रहमान ने बताया कि रविवार रात करीब 8 बजे मखोली स्टेशन मास्टर की ओर से कुंडेरा थाने पर एक अज्ञात व्यक्ति के रनओवर होने की सूचना दी गई थी। यह रनओवर मखोली स्टेशन के पास खंबा नंबर 1045 / f1 से f4 के बीच हुआ था। सूचना मिलने के बाद कुंडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। यहां पहुंचकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। जिसे बाद में जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
फिलहाल पुलिस शव के शिनाख्त का प्रयास कर रही है।‌ युवक की उम्र लगभग 30 से 35 साल के बीच है। युवक ने चैक शर्ट पहन रखी है। जिसके कपड़ों से कोई आईडी नहीं मिली है। पुलिस की ओर से युवक के फोटो को विभिन्न माध्यमों से प्रसारित किया जा रहा है। जिससे युवक की पहचान की जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *