जोधपुर जिला बॉडी बिल्डिंग संगठन की ओर से आयोजित 50वीं ‘मिस्टर जोधपुर’ बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता 2026 में पाली के बॉडी बिल्डर मोहम्मद आदिल रंगरेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। 4 जनवरी 2026 को हुई इस कड़ी प्रतिस्पर्धा में आदिल ने 80 KG भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर पाली का नाम रोशन किया। आदिल की प्रतिभा का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपनी कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीतने के साथ-साथ प्रतियोगिता के ‘ऑल ओवर’ वर्ग में भी द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के बाद पाली पहुंचने पर मोहम्मद आदिल का ‘इंडियन फिटनेस क्लब’ पाली में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कोच सैय्यद अमजद अली काजी ने आदिल की मेहनत, अनुशासन और लगन की सराहना की।
इस अवसर पर जाहिद गौरी, जिशान अली रंगरेज, कासिफ अली रंगरेज, मुनाजिर अली चूड़ीगर, मुर्तजा, यासीन शबावत, रिजवान चढ़वा, आबिद कुरैशी, आरिफ पिंजरा, फिरोज मीर और इमरान तंवर सहित कई गणमान्य लोगों ने आदिल को बधाई दी और कहा कि उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।


