कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बरसाई लाठियां:विधायक से धक्का-मुक्की, भाजपा सरकार के खिलाफ कर रहे थे प्रदर्शन

भाजपा सरकार के खिलाफ सोमवार को आयोजित कांग्रेस की रैली ओर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लट्ठ बरसाए। वहीं, कांग्रेस विधायक के साथ धक्का-मुक्की हुई। कार्यकर्ता जबरन कलेक्ट्रेट में घुसने का प्रयास कर रहे थे। जिस पर डीएसपी के साथ पुलिसकर्मियों ने हल्का बल प्रयोग करते हुए हटाने का प्रयास किया। वहीं, लाठीचार्ज के बाद विधायक ने जबरदस्त आक्रोश जताया और आंदोलन को दबाने की कार्रवाई बताया। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस की ओर से सोमवार को रैली ओर प्रदर्शन का कार्यक्रम था। डूंगरपुर से कांग्रेस विधायक गणेश घोघरा के साथ ही सैकड़ों कार्यकर्ता गांधी आश्रम कलेक्टर आवास के सामने इकट्ठे हुए। इसके बाद हाथों में झंडे ओर ढोल कुंडी के साथ रैली के रूप में कलेक्ट्री पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ता उग्र प्रदर्शन ओर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्री में घुसने का प्रयास करने लगे। डीएसपी तपेंद्र कुमार के साथ भारी पुलिस बल कलेक्ट्री के गेट पर ही तैनात था। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गेट पर रोक लिया। बावजूद कार्यकर्ता जबरन कलेक्ट्री में घुसने का प्रयास करने लगे। जिस पर डीएसपी तपेंद्र कुमार के साथ पुलिस जवानों ने लट्ठ बरसाए ओर भीड़ को पीछे धकेलने का प्रयास किया। वहीं, विधायक और पुलिस के बीच भी जोरदार धक्का-मुक्की हुई। हल्के बल प्रयोग के बाद विधायक के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ गई। विधायक के साथ ही कार्यकर्ता कलेक्ट्री गेट पर ही धरने पर बैठ गए और जनता के आंदोलन को कुचलने वाली कार्रवाई बताया। वहीं, पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एएसपी अशोक कुमार ने विधायक से समझाइश की, लेकिन विधायक मामले में कार्रवाई करने की मांग पर अड़े रहे। विधायक गणेश घोघरा ने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की डबल इंजन सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है। किसान, मजदूर, विद्यार्थी, बेरोजगार सभी परेशान हैं। जनता के इस आंदोलन में कांग्रेस उनके साथ है, लेकिन सरकार आंदोलन को कुचलने के लिए लाठीचार्ज कर लोगों की आवाज को दबाना चाहती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *