आमदी| नगर पंचायत आमदी के शासकीय कन्या प्राथमिक स्कूल में न्योता भोज का आयोजन हुआ। शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सरोज साहू के पुत्र के जन्मदिन पर 1 जनवरी को यह भोजन कराया गया। गाजर का हलवा और पूड़ी बच्चों को परोसा गया। इस अवसर पर अध्यक्ष सरोज साहू, प्रधानपाठक तृप्ति रानी मांडवी, सूर्यकांत उइके, कीर्ति बारले, बालमुकुंद साहू उपस्थित थे।


