पटवारियों की 9 सूत्रीय मांगें, 13 जनवरी से बेमियादी हड़ताल:रैली निकालकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, ग्रेड-पे बढ़ाने समेत कई मांगें

करौली में पटवार संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। मुंशी त्रिलोक चंद माथुर स्टेडियम से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में राजस्वकर्मी शामिल हुए। पटवार संघ के शाखा अध्यक्ष लाखन सिंह और तहसील अध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि संघ की 9 प्रमुख मांगें लंबे समय से लंबित हैं। इन मांगों को लेकर 13 जनवरी से प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन हड़ताल चल रही है। पटवारियों ने विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप को भी छोड़ दिया है। प्रमुख मांगों में पटवारी पद को तकनीकी पद घोषित कर ग्रेड-पे 3600 करना, गिरदावरी एप में आवश्यक संशोधन, 1035 पटवार मंडल में रिक्त पदों पर भर्ती, और नवसृजित 752 पदों का निर्धारण शामिल हैं। इसके अलावा कार्यालय में आधुनिक संसाधन जैसे प्रिंटर, लैपटॉप और टैबलेट की मांग भी की गई है। पटवार संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। पूर्व में भी कई बार धरना-प्रदर्शन किए गए और उच्च अधिकारियों से वार्ता हुई, लेकिन कोई ठोस परिणाम नहीं निकला। कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में मांगों के जल्द समाधान की गुहार लगाई गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *