खेती में नवाचार सीखने राजस्थान घूमेगा किसानों का दल:5 दिन तक सीखेंगे नई तकनीक, ट्रेनिंग भी मिलेगी

आधुनिक तरीके से खेती में नवाचार किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार भरसक प्रयास कर रही है। इसके लिए सरकार किसानों को राज्य के प्रमुख संस्थानों का निशुल्क भ्रमण करवा रही हैं। इस कड़ी में मंगलवार को उपनिदेशक कृषि पदेन परियोजना निदेशक आत्मा टोंक के अंतर्गत राज्य के अंदर पांच दिवसीय कृषक भ्रमण प्रशिक्षण दल को बंबोर गेट स्थित आत्मा टोंक से संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार कार्यालय से रवाना हुए। इनकी बस को कृषि उपनिदेशक वीरेंद्र सिंह सोलंकी व उप निदेशक (आत्मा) दिनेश कुमार बैरवा भ्रमण दल की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 5 दिन तक अलग-अलग जगह कराएंगे भ्रमण दल प्रभारी सहायक कृषि अधिकारी मोहन लाल बैरवा ने बताया कि जिले के अलग-अलग गांवों के 50 किसानों के दल को 5 दिन तक अलग अलग जगह ले जाकर इन्हें खेती में नवाचार के गुर सिखाएंगे। जिले के किसानों को कृषि एवं पशुपालन के क्षेत्र में नवाचार करने के उद्देश्य से राज्य के प्रमुख संस्थान पर ले जाकर भ्रमण के साथ प्रशिक्षण दिया जाएगा। जहां से नवाचार सीखकर भ्रमण व प्रशिक्षण के किसान स्वयं अपने स्तर पर कार्य शुरू कर सकता है। इन प्रमुख संस्थानों का कराया जाएगा भ्रमण सहायक कृषि अधिकारी भंवर लाल सैनी ने बताया कि किसानों का यह दल राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केंद्र तबीजी, कृषि विज्ञान केन्द्र नागौर, एस. के राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर, खजूर उत्कृष्टता केंद्र सागरभोजका जैसलमेर , केन्द्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान जोधपुर, जोधपुर कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर का भ्रमण कर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *