सीकर शहर में 2.99 लाख रुपए के ऑनलाइन फ्रॉड का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने IMPS (इमिडिएट पेमेंट सर्विस) के जरिए दूसरे अकाउंट में रुपए ट्रांसफर किए। अब पीड़ित ने सीकर के साइबर थाने में मामला दर्ज करवाया है। सीकर के राधाकिशनपुरा इलाके के रहने वाले रामनिवास ने एसपी ऑफिस में शिकायत देकर साइबर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि उनके एचडीएफसी बैंक अकाउंट से 16 दिसंबर को 1 लाख 99 हजार 999 रुपए ट्रांजैक्शन और दूसरा IMPS 99,999 रुपए का हुआ। पुलिस ने रामनिवास की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया है। हालांकि अब पुलिस मामले की जांच कर रही है कि पीड़ित के मोबाइल पर कोई अनजान लिंक आया या फिर ठगों ने उनका मोबाइल हैक करके यह अमाउंट निकाला। मामले की जांच साइबर पुलिस थाने के इंस्पेक्टर मुकेश कुमार कर रहे हैं। यह खबर भी पढ़ें : विदेश में नौकरी के लिए रूस भेजा,फिर कमरे में रखा:खाना नहीं दिया, पुलिस ने युवक को पकड़कर वापस राजस्थान भेज दिया रूस में नौकरी लगवाने के नाम पर सीकर के युवक से 4.15 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एजेंट ने रुपए लेकर युवक को रूस भेज दिया। वहां पर उसे कोई नौकरी नहीं मिली। युवक को एक कमरे में रखा,जहां उसे खाना भी नहीं दिया जाता। रूस की पुलिस ने युवक को पकड़कर वापस राजस्थान भेज दिया। अब कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।(पूरी खबर पढ़ें)


