झालावाड़ भाजपा जिला कार्यकारिणी में 7 महिलाएं शामिल:जिलाध्यक्ष की नियुक्ति के 10 महीने बाद हुई नई कार्यकारिणी की घोषणा

झालावाड़ में भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर यह घोषणा भाजपा के नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति के लगभग 10 माह बाद हुई है। इस कार्यकारिणी में 8 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं और 7 महिलाओं को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा ने बताया कि हरि पाटीदार, संदीप श्रोत्रिय, राधेश्याम लोधा, चंद्रमोहन, बेनाथ मीणा, लालीबाई भील, मदनसिंह ठिकरिया और मनीष चांदवाड़ को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विमल सुराणा को बनाया कोषाध्यक्ष
महामंत्री पद की जिम्मेदारी हेमंतसिंह सोजपुर, दिनेश अग्रवाल और कृष्णा मंडलोई को सौंपी गई है। मंत्री के रूप में गौतम जैन, जितेंद्र सिंह राजावत, प्रकाश वर्मा (जो लंबे समय तक एससी मोर्चा में रहे), रमेश डांगी, प्यारेलाल तंवर, महेश बटवानी, पूनम शर्मा और कालूराम पाटीदार को नियुक्त किया गया है।
कोषाध्यक्ष पद पर विमल सुराणा और सहकोषाध्यक्ष मूलचंद गुप्ता को बनाया गया है। जिला कार्यालय मंत्री ओम जांगिड़ तथा जिला सह कार्यालय मंत्री सुरेंद्र सोनी और दिनेश बोहरा होंगे। रंजीता पांडे को मीडिया संयोजक बनाया
मीडिया संयोजक रंजीता पांडे होंगी, जबकि विजय शर्मा, इंद्रापाल और दिनेश मेहर को मीडिया सह संयोजक बनाया गया है। रामेश्वर गोस्वामी को सोशल मीडिया जिला संयोजक तथा पूजा बहेरिया और विनोद कारपेंटर को सोशल मीडिया जिला सह संयोजक नियुक्त किया गया है।
आईटी सेल जिला संयोजक उपेश वाजपेयी और सह संयोजक कुंदन पंवार व द्वारका प्रजापति होंगे। मन की बात जिला संयोजक राकेश नागर तथा सह संयोजक श्योदान सिंह और सीता भील को बनाया गया है। जिला मुख्य प्रवक्ता राकेश गुप्ता होंगे। दिनेश मंगल, सुनीश दीक्षित, केशव पाठक, बबीता सेठी और राकेश भील को जिला प्रवक्ता बनाया गया है। प्रकोष्ठ प्रभारी मुकेश चेलावत और प्रकोष्ठ सह प्रभारी राकेश सिंह मीणा को मनोनीत किया गया है।
7 महिलाओं को भी मिला कार्यकारिणी में पद
37 लोगों की भाजपा की इस कार्यकारिणी में 7 पद महिलाओं को दिए गए हैं। एक महिला को जिला उपाध्यक्ष की भी जिम्मेदारी दी गई है, जबकि महामंत्री पद पर भी एक महिला का मनोनयन किया है।
महिलाओं में पार्षद बबिता सेठी को प्रवक्ता बनाया है। इसी प्रकार लालीबाई भील पूर्व प्रधान को उपाध्यक्ष, मीडिया संयोजक के पद पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रंजिता पांडे को बनाया। वही महिला मोर्चा से जुड़ी कृष्णा मंडलोई को महामंत्री बनाया है। मंडलोई अखिल भारतीय श्री धाकड़ महासभा महिला इकाई राष्ट्रीय अध्यक्ष भी है। जबकि मन की बात जिला सह संयोजक पूर्व प्रधान सीताबाई भील, भवानीमंडी निवासी पूर्व जिलामंत्री इन्द्रापाल को मीडिया सह संयोजक बनाया है। इसी प्रकार सोशल मीडिया जिला सह संयोजक पूजा बहेरिया को जिम्मेदारी दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *