कोटा थर्मल में बड़ा हादसा:कॉल हैंडलिंग प्लांट में कन्वेयर 16 में आग लगी, स्ट्रेक्चर जला,रोलर व बेल्ट खराब हुए, लाखो का नुकसान

कोटा थर्मल सुपर पावर स्टेशन में बीती रात बड़ा हादसा हुआ। कॉल हैंडलिंग प्लांट के कन्वेयर 16 में आग लग गई। दूर से आग की लपटें दिखाई देने लगी। आग लगने से थर्मल प्रशासन में हड़कंप मच गया। अधिकारी मौके पहुंचे जैसे तैसे आग पर काबू पाया। हालांकि आग से जनहानि की खबर सामने नहीं आई। लेकिन अंडरग्राउंड कन्वेयर का स्ट्रक्चर जल गया। रोलर व बेल्ट खराब हो गए। आग से लाखों का नुकसान हुआ है। थर्मल प्रशासन ने दोपहर तक मामले को दबाएं रखा। थर्मल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अंडरग्राउंड कन्वेयर बना हुआ है। यहां कंटीन्यू रैक चलती है। मौके पर लेबर काम करती है। कोयले की बारीक बारीक डस्ट कन्वेयर पर जमा होती रहती है। कन्वेयर की समय समय पर सफाई नहीं होने से रोलर व बेल्ट के घर्षण से जाम की स्थिति हो गई। घर्षण से निकली चिंगारी से बेल्ट में आग लग गई। जो पूरे स्ट्रेक्चर ने पकड़ ली। आग से वहां लगी सारी केबल जल गई। ये कन्वेयर काफी लंबी चौड़ी है। यहां करीब 1500 मीटर की बेल्ट लगी है। हर 6 इंच पर रोलर लगा है। आग से 2 से 3 करोड़ के नुकसान का अनुमान है। थर्मल चीफ इंजीनियर शिखा अग्रवाल ने बताया कि घटना रात 11 बजे के आसपास की है। कन्वेयर 16 में आग लगी थी। हवा के कारण आग तेजी से फैल गई। मौके पर दमकलें पहुंच गई थी। 20 से 30 मिनट में आग पर काबू पाया गया। आग से रोलर, बेल्ट जले है। कोयले की रैक खाली हो चुकी थी, सिस्टम बंद था। कोयला का कोई नुकसान नहीं था। फिलहाल नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। आग लगने के कारणों की जांच भी की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *