उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने काइट फेस्टिवल का पोस्टर लॉन्च किया:सामाजिक सरोकार, महिला सशक्तिकरण और जनभागीदारी का संदेश देंगे; पढ़ें जयपुर की प्रमुख खबरें

शिल्पी फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित होने वाला काइट फेस्टिवल–2026 इस वर्ष भी सामाजिक सरोकार, महिला सशक्तिकरण और जनभागीदारी का प्रभावशाली संदेश लेकर आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का पोस्टर उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने लॉन्च किया। कार्यक्रम की आयोजक शिल्पी अग्रवाल ने बताया कि बीते ग्यारह सालों से निरंतर आयोजित हो रहे इस उत्सव का आयोजन इस बार 11 जनवरी को ज्योति नगर में होगा। इसमें लगभग 1000 महिलाओं की सक्रिय सहभागिता रहेगी। उन्होंने कहा- यह आयोजन केवल उत्सव नहीं, बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा देने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। राजस्थान यूनिवर्सिटी के 50 से ज्यादा पूर्व अध्यक्ष शामिल होंगे इस फेस्टिवल की विशेष बात यह है कि इसमें राजस्थान विश्वविद्यालय के 50 से अधिक पूर्व अध्यक्षों की गरिमामयी उपस्थिति प्रस्तावित है। जो इसे सामाजिक के साथ-साथ शैक्षणिक दृष्टि से भी विशिष्ट बनाएगी। काइट फेस्टिवल–2026 की मुख्य थीम विश्व शांति रखी गई है। इस अवसर पर सामाजिक संदेशों और शांति के स्लोगनों के साथ पतंगें उड़ाकर समाज में सद्भाव, एकता और भाईचारे का संदेश दिया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, पतंगों के माध्यम से दिया जाने वाला यह प्रतीकात्मक संदेश जनमानस को शांति और सकारात्मक सोच की ओर प्रेरित करेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *