उदयपुर में कड़ाके की सर्दी, स्कूलों का समय बदला:डबोक में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री दर्ज हुआ, हाईवे पर छाया रहा कोहरा

उदयपुर में कोहरे और शीतलहर की वजह से आज उदयपुर और सलूंबर जिले के स्कूलों का समय बदल दिया गया है। वहीं आज सुबह शहरी क्षेत्र में कोहरे का असर सोमवार से कम रहा। ग्रामीण इलाकों में कोहरे का प्रभाव बना रहा। इधर शीतलहर के चलते उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर न्यूनतम तापमान लुढ़कर 5.3 डिग्री हो गया है। मौसम केंद्र डबोक के अनुसार अधिकतम तापमान 20.3 डिग्री से. रहा है। सर्दी का असर बढ़ने के साथ ही रात को गलन बढ़ गई है। सुबह और शाम को ठंडी हवाओं के साथ ही सर्दी का असर बढ़ गया है। वैसे आज सुबह धूप निकलने से थोड़ी राहत मिली। उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट के वहां से आगे की तरफ हाईवे पर कोहरे का असर है। वल्लभनगर कस्बे में भी सुबह कोहरा बना हुआ है। उदयपुर में अधिकतम तापमान 19.2 और न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री से.दर्ज किया गया है। इधर, उदयपुर और सलूंबर के जिला कलेक्टरों ने बीती रात को आदेश निकालकर सर्दी के असर के चलते स्कूलों का समय बदल दिया। आदेश के तहत दोनों जिलों के सरकारी और निजी स्कूलों का समय 6 जनवरी से आगामी आदेश तक सुबह 10 से शाम 4 बजे तक कर दिया गया है। इधर, स्कूलों के समय बदलने के आदेश निकलने के बावजूद कुछ निजी स्कूलों ने स्कूलों का समय अपने हिसाब से रखा जिस पर अभिभावकों ने विरोध जताया। वीडियो : रमेश डांगी, वल्लभनगर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *