सिंगरौली में कांग्रेस नेता भास्कर मिश्रा पर कार्रवाई की मांग:करणी सेवा ने क्षत्रिय समाज के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी करने का लगाया आरोप

सिंगरौली जिले में कांग्रेस नेता और जिला प्रवक्ता भास्कर मिश्रा के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर करणी सेवा ने मंगलवार को नवानगर थाने में प्रदर्शन किया। इस दौरान करणी सेवा के पचास से अधिक कार्यकर्ता थाने पहुंचे और नारेबाजी करते हुए शिकायत दर्ज कराई। करणी सेवा का आरोप है कि मिश्रा ने सोमवार को सोशल मीडिया पर लाइव आकर क्षत्रिय समाज के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। क्षत्रिय समाज के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप करणी सेवा के जिला प्रवक्ता धीरज सिंह परिहार ने बताया कि कांग्रेस नेता भास्कर मिश्रा ने अपने बयान में सिंगरौली जिले के क्षत्रिय समाज के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। परिहार के अनुसार, मिश्रा ने क्षत्रिय समाज को ‘कन्वर्टेड’ बताया और यह भी कहा कि यहां के क्षत्रिय ‘खाल ओढ़कर’ बने हुए हैं। कांग्रेस जिला प्रवक्ता पर कार्रवाई की मांग प्रदर्शनकारियों ने इन टिप्पणियों को सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास बताया। करणी सेवा और जिले के क्षत्रिय समाज ने एकजुट होकर मांग की है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि ऐसी टिप्पणियां समाज में वैमनस्य फैलाती हैं और इन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसपी बोले-शिकायत के आधार पर हो रही जांच मामले में नगर पुलिस अधीक्षक पीएस परस्ते ने जानकारी दी कि किसी भी समाज के लिए इस तरह की टिप्पणी अनुचित है। उन्होंने बताया कि थाने में प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की विधिसम्मत जांच की जा रही है। तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी और कानून के तहत आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इसके बाद तुरंत ही भास्कर मिश्रा के समर्थन में दो दर्जन लोग बैढ़न कोतवाली थाने पहुंचे हैं और वहां उन्होंने भास्कर मिश्रा का एडिटेड वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *