भास्कर न्यूज | भीलवाड़ा पंचायतीराज पुनर्गठन की अधिसूचना के बाद जिला परिषद में अब 45 वार्ड होंगे। अब तक जिला परिषद में 37 वार्ड थे। जिले में वर्ष 2011 की जनणगना के अनुसार 17 लाख 91 हजार 706 की जनसंख्या के अनुपात में कम से कम 8 वार्ड बढ़ेंगे। कलेक्टर की ओर से जिला परिषद के प्रस्तावित वार्डों के प्रारूप का प्रकाशन कर दिया गया है। प्रारूप को लेकर आपत्तियां 12 जनवरी तक पेश की जा सकेंगी। पंचायतीराज चुनाव अप्रैल में होने की संभावना है। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पंचायतीराज पुनर्गठन में ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों के साथ-साथ जिला परिषद के भी पुनर्गठन, पुनर्सीमांकन की अधिसूचना राज्य सरकार ने जारी की है। इसके अनुसार चार लाख से ज्यादा की जनसंख्या वाली जिला परिषद में 17 वार्ड होंगे। चार लाख से जनसंख्या ज्यादा होने पर प्रत्येक एक लाख में दो वार्ड बढ़ेंगे। ऐसे में जिले में 17 लाख 91 हजार की आबादी के अनुपात में कम से कम 8 वार्ड बढ़ेंगे, जो 37 से बढ़कर 45 हो जाएंगे। जिला परिषद के प्रस्तावित 45 वार्डों में सबसे बड़ा वार्ड 30 नंबर होगा। इसमें सुवाणा पंचायत समिति की 16 ग्राम पंचायतें शामिल होंगी। वहीं दूसरे नंबर पर वार्ड नंबर 1 और 3 हैं। इनमें करेड़ा और मांडल की 15-15 पंचायतों को शामिल किया जाएगा। वहीं सबसे छोटा वार्ड 19 नंबर होगा, जिसमें हुरड़ा पंचायत समिति की केवल 8 पंचायतों को शामिल करने का प्रस्ताव रखा गया है। दूसरी ओर, आबादी के लिहाज से सबसे बड़ा वार्ड सुवाणा पंचायत समिति में आने वाला 30 नंबर है, जिसमें 54 हजार 72 की जनसंख्या रहेगी। वहीं सबसे छोटा रायपुर पंचायत समिति में आने वाला वार्ड नंबर 5 है, जिसमें 34 हजार 678 की जनसंख्या प्रस्तावित है। वार्ड नंबर और उसमें शामिल ग्राम पंचायतें : 1- करेड़ा की 15 ग्राम पंचायतें, 2- करेड़ा की 10 और मांडल की 4 ग्राम पंचायतें, 3- करेड़ा की 12 और मांडल की 3 पंचायतें, 4- रायपुर की 9, 5- रायपुर की 11, 6- रायपुर की 10, 7- सहाड़ा की 10, 8- सहाड़ा की 9, 9- सहाड़ा की 10, 10- मांडल की 12, 11- मांडल की 6 और सुवाणा की 1, 12- मांडल की 11, 13- शंभूगढ़ की 5 और आसींद की 6, 14- आसींद की 11, 15- शंभूगढ़ की 2 और आसींद की 10, 16- शंभूगढ़ की 11, 17- शंभूगढ़ की 6 और 5, 18- हुरड़ा की 11, 19- हुरड़ा की 8, 20- फूलिया कलां की 11, 21- फूलिया कलां की 12, 22- शाहपुरा की 13, 23- शाहपुरा की 13, 24- फूलिया कलां की 2 और बनेड़ा की 8, 25- बनेड़ा की 10, 26- बनेड़ा की 11, 27- सुवाणा की 14, 28- सुवाणा की 11, 29- सुवाणा की 12, 30- सुवाणा की 16, 31- कोटड़ी की 9 और मांडलगढ़ की 2, 32- कोटड़ी की 12, 33- कोटड़ी की 10, 34- कोटड़ी की 11, 35- कोटड़ी की 4, जहाजपुर की 1 और खजूरी की 4, 36- जहाजपुर की 11, 37- जहाजपुर की 9, 38- जहाजपुर की 11, 39- खजूरी की 12, 40- खजूरी की 11, 41- मांडलगढ़ की 12, 42- मांडलगढ़ की 13, 43- मांडलगढ़ की 12, 44- बिजौलिया की 14, 45- बिजौलिया की 12


