बाड़मेर | साइबर क्राइम और तकनीकी सेवाओं से साइबर धोखाधड़ी के साथ ही एआई तकनीकी के दुरुपयोग के संबंध में मंगलवार को पुलिस और बैंक अधिकारियों की बैठक की गई। बैठक में एसपी नरेंद्रसिंह मीना ने बताया कि साइबर धोखाधड़ी एवं एआई तकनीकी के दुरुपयोग का मुकाबला करने के लिए जिला स्तर पर टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन की गई। इसमें साइबर अपराध रोकथाम को लेकर पुलिस अधिकारी व जिले में कार्यरत विभिन्न बैंकों के अधिकारियों के साथ पुलिस नियंत्रण कक्ष में बैठक आयोजित कर साइबर अपराध की रोकथाम को लेकर पुलिस व बैंक अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित कर वर्तमान में हो रहे साइबर फ्रॉड को रोकने के किस तरह से प्रयत्न कर साइबर अपराध को रोकने के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में एएसपी निेतेश आर्य, डीएसपी रमेश शर्मा, साइबर थाना प्रभारी चैन प्रकाश व साइबर थाना बाड़मेर स्टाफ मौजूद रहे।


