उत्कर्ष कार्य करने वाले 28 बीट कांस्टेबल व आसूचना अधिकारियों का किया सम्मान

बाड़मेर | जिले के विभिन्न थानों में उत्कर्ष कार्य करने वाले 28 बीट कांस्टेबल व आसूचना अधिकारियों को मंगलवार को एसपी कार्यालय में नकद पुरस्कार व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसपी नरेंद्रसिंह मीना ने बताया कि कार्यरत बीट कांस्टेबल व आसूचना अधिकारियों द्वारा उत्कर्ष कार्य करने पर हर माह एसपी कार्यालय बुलाकर सम्मानित किया जा रहा है। जिसके चलते दिसंबर माह 2025 में उत्कर्ष कार्य करने वाले 28 बीट कांस्टेबल और आसूचना अधिकारियों को 501 रुपए और नकद इनाम मय प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। उत्कर्ष कार्य करने वालों में दुर्गाराम, स्वरूपाराम, बागाराम, पप्पू कुमार, गोगाराम, दिनेश चंद, बाबुलाल, प्रवीण कुमार, राजेन्द्रसिंह, बगताराम, श्रवण कुमार, भवानीसिंह, प्रेमाराम, गंगाराम, जगदीश, ओमप्रकाश, जोगाराम, नेमाराम, हरेन्द्र, अर्जुनसिंह, लक्ष्मणराम, हिगांेलसिंह, हेमराज, ठाकरसी, प्रमोद कुमार, मोहनसिंह, नरेन्द्र चौधरी, हिंगलाजदान को सम्मानित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *