रांची| शहर में पार्किंग संकट के समाधान के लिए रांची नगर निगम ने शहर में आधुनिक मल्टी-लेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स बनाने की तैयारी शुरू की है। अपर बाजार स्थित बकरी बाजार में 1.28 एकड़ भूमि पर पायलट प्रोजेक्ट के रूप में यह परियोजना प्रस्तावित है। मल्टी-लेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स को लेकर निगम प्रशासक सुशांत गौरव ने मंगलवार को बैठक की। इसमें अभियंत्रण शाखा के पदाधिकारी भी शामिल हुए। एजेंसी ‘मास एंड वोइड’ ने परियोजना पर प्रस्तुतीकरण दिया। प्रशासक ने अभियंत्रण शाखा को परियोजना की डीपीआर जल्द तैयार करने का निर्देश दिया।


