महिला वकील की संदिग्ध मौत, परिजन बोले-ये हत्या

लुधियाना| एडब्ल्यूएस कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय एक महिला वकील की मौत हो गई है। युवती की पहचान मानसा की दिलजोत शर्मा के रूप में हुई है। दिलजोत ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में सहेली रविंदर कौर के साथ किराए पर रहती थी। दिलजोत की मौत डीएमसी अस्पताल में हुई। दिलजोत के साथ रह रही सहेली रविंदर कौर के मुताबिक, दिलजोत काफी समय से बीमार थी। जिससे परेशान हो कर उसने जहर निगल लिया। वही परिजनों ने इसे हत्या बताया है। थाना प्रभारी गगनदीप सिंह ने कहा, मामला संदिग्ध है, पोस्टमॉर्टम के बाद कार्रवाई करेंगे। सफाई: दिलजोत अचानक जमीन पर गिरी, उल्टियां करने लगी “दिलजोत मेरे साथ रहती थी। सोमवार रात वह जमीन पर गिरी व उल्टियां करने लगी। हम उसे मैक्स अस्पताल ले गए, लेकिन उसे मैक्स ने डीएमसी रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। मौत के कारण स्पष्ट नहीं था, इसलिए डॉक्टर्स ने पुलिस वेरिफिकेशन की बात कही। अस्पताल के लिए जरूरी कागजात लेने मैं मेरी और दलजीत की अलमारी देखने लगी, जिसमे मुझे उसका लिखा सुसाइड नोट मिला। नोट में लिखा था, वह खुद से तंग आ चुकी है, मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान है, बीमार है और परिवार से भी उसे तनाव मिलता था। उसके साथ रहने वाले किसी को परेशान न किया जाए।” -जैसा रविंदर कौर ने भास्कर को बताया। मां का आरोप: सुसाइड नोट नकली, फॉरेंसिक जांच करवाई जाए “मेरी लड़की आत्महत्या नहीं कर सकती, उसकी हत्या की गई है। जो सुसाइड नोट दिखाया जा रहा है, वह बेटी की लिखावट नहीं है। मैंने बहुत मेहनत करके बेटी को वकालत करवाई। यह सच नहीं है कि परिवार उसका ख्याल नहीं रखता था। कल दोपहर करीब एक बजे मेरी उससे बात हुई। पुलिस कॉल डिटेल निकाले तो सच्चाई सामने होगी। बेटी के इलाज की रिपोर्ट्स मेरे पास हैं, वह ठीक थी। मुझे पूरा शक है, बेटी की हत्या हुई है। जो उसके रूममेट ने की है। पुलिस निष्पक्ष जांच करे। क्योंकि एक लड़का जो पहले उनकी बेटी दिलजोत के साथ रहता था, अब इस समय रविंदर के साथ रह रहा है। दोनों ने मिल कर मेरी बेटी की हत्या की होगी।” – जैसा मां बीरपाल कौर ने बताया

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *