मुनियादा गांव के हरिमंदिर में नौ कुंडीय गायत्री यज्ञ कलश यात्रा व हवन के साथ हुआ समापन

भास्कर न्यूज| धालभूमगढ़ झारखंड सीमा से सटे पश्चिम बंगाल के मुनियादा गांव के हरिमंदिर में मंगलवार को नौ कुंडिय गायत्री यज्ञ का आयोजन हुआ। यज्ञ शुरू होने के पहले महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। 9 कुंडीय गायत्री यज्ञ में देव संस्कृति विश्वविद्यालय शान्तिकुंज हरिद्वार से सामाजिक परिवीक्षा पर आई बहनें सुश्री मानस्वी वर्मा, सुश्री शिवानी वर्मा और सुश्री शिखा पालीवाल द्वारा यज्ञ कराया गया। यज्ञ के दौरान पुंसवन संस्कार, दीक्षा संस्कार, जन्मदिन संस्कार भी कराया गया। वहीं कलश यात्रा निकलने के पहले गायत्री झंडोतोलन भी हुआ। यज्ञ समापन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस यज्ञ को सफल बनाने में गुरुदेव महतो, जीतेन महतो, चैतन्य महतो, खीरोद महतो, दीपक महतो, डमन महतो, आदि ने विशेष रूप से सहयोग किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *