ओडिशा का 420 बोरी धान से भरा ट्रक टीम ने पकड़ा पटवारी ने अफसरों की अनुमति का हवाला देकर छोड़ा

भास्कर न्यूज| महासमुंद महासमुंद अवैध धान परिवहन का गढ़ बन चुका है। अफसरों की मिली भगत से पड़ोसी राज्य ओडिसा से महासमुंद में अवैध धान को खपाया जा रहा है। जिन लोगों की ड्यूटी कार्रवाई करने पर लगाई गई है, वही इस अवैध धान को खपाने में लगे हुए है। बीते 21 दिसंबर को एक पटवारी ने ट्रक में लोड ओडिसा से आ रही अवैध धान को एसडीएम से बात हो गई है कहकर रवाना कर दिया। घटना के 15 दिन बाद भी बसना एसडीएम ने अब तक न तो अवैध धान को पकड़ पाए हैं। न ही पटवारी पर किसी तरह की कार्रवाई की गई है। दरअसल 21 दिसंबर की रात बसना तहसील के पटवारी तिलकराम चौधरी, विजय कुमार ठाकुर, खीरसागर पटेल और सुरेंद्र कुमार डडसेना गश्त कर रहे थे। इसी दौरान रात तीन बजे ओडिसा ट्रक क्रमांक ओडी 17 एएफ 8793 सरायपाली से भंवरपुर की ओर आते हुए दिखाई दिया। संदेह होने पर पटवारियों ने ग्राम उमरिया-भंवरपुर नाला के पास वाहन को रोककर पूछताछ की। वाहन चालक ने ट्रक में 420 बोरी धान लोड होने की जानकारी दी। टीम ने इसकी जानकारी एसडीएम को दी। एसडीएम ने मंडी अधिकारियों को सूचित कर कार्रवाई करने कहा। तभी गाड़ी मालिक घटनास्थल पहुंचा। भंवरपुर पटवारी लालकृष्ण देवांगन से तीनों पटवारी से बात करने का प्रयास किया। तो भंवरपुर पटवारी लालकृष्ण देवांगन स्वयं मौके पर पहुंच गए। और एसडीएम बसना और मंडी के अधिकारी से बात होने की बात कही और ट्रक को रवाना करवा दिया। पटवारी को हटाने की मांग: घटना से नाराज पटवारी संघ ने मांग की है कि संबंधित पटवारी लंबे समय से अपने गृह क्षेत्र में पदस्थ है, जिससे निष्पक्ष कार्रवाई प्रभावित होने की संभावना बनी रहती है। हरिशंकर पैकरा, एसडीएम बसना { अवैध धान की िशकायत आई थी क्या कार्रवाई हुई ? – अवैध धान आने की शिकायत मिली थी? लेकिन ट्रक को पकड़ नही पाएं हैं। { कितने दिन हो चुके हैं िशकायत मिले ? – शिकायत मिली है आरोपी पटवारी के खिलाफ जांच होगी। { अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई? – मामले में जांच जारी है निश्चित ही कार्रवाई होगी { अवैध धान कहा रखा है? – जांच टीम द्वारा अवैध धान से भरा ट्रक को पकड़ ही नहीं पाए। { आरोप लग रहे है कि पटवारी ने अवैध धान को छुड़वाया है? – शिकायत मिली है अगर ऐसा पाया जाएगा तो निश्चित ही कार्रवाई की जाएगी। 5 किमी तक किया पीछा, फिर पटवारी ने छुड़वाया पटवारियों की टीम ट्रक का पीछा कर 5 किमी दूर कनकेबा के पास रुकवाया। यहां सरायपाली एसडीएम अनुपमा आनंद को फोन से सूचना दी गई । इधर पटवारी लालकृष्ण फिर पहुंच गया और बसना एसडीएम और तहसीलदार से बात हो जाने की जानकारी देकर फिर से ट्रक रवाना करवा दिया। वीडियो फुटेज भी उपलब्ध, जांच तक नहीं शुरू हुई टीम ने अवैध धान से भरे ट्रक का विडियो भी बनाया है। घटना से संबंधित ऑडियो और वीडियो साक्ष्य भी एसडीएम को उपलब्ध कराए गए हैं। दूसरे दिन 22 दिसंबर को राजस्व पटवारी संघ बसना ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। अब तक न तो जांच हो पाई है, न ही धान पकड़ा जा सका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *