शहीद जवान की प्रतिमा का हुआ अनावरण

दंतेवाड़ा| देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है, 6 जनवरी 2025 को बीजापुर जिले में हुए नक्सल विरोधी अभियान के दौरान दंतेवाड़ा जिले के नौ जवानों ने देश की एकता और अखंडता की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान कर दिया। मंगलवार को उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ के सुदूर आदिवासी अंचल दंतेवाड़ा में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम न केवल स्मरण का अवसर बना, बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का केंद्र भी बना। कुआकोंडा ब्लाक के ग्राम गड़मिरी में शहीद जवान हरीश कोर्राम की प्रतिमा का अनावरण किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *