उन्नति परियोजना में श्रमिक परिवारों को मिलेगी ट्रेनिंग

झालावाड़ | मनरेगा योजना के तहत 60 दिन का रोजगार प्राप्त करने वाले श्रमिक परिवार के पात्र दो सदस्यों उन्नति परियोजना के तहत छह श्रेणी में से किसी एक में प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा। विभागीय जानकारी के अनुसार चयनित श्रमिक परिवार सदस्य को दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, कृषि विज्ञान केंद्र, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, राज्य कौशल कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्नति परियोजना के तहत मनरेगा में 60 दिन का रोजगार पूरा करने वाले श्रमिक परिवार के 18 से 45 वर्ष के सदस्यों को राजीविका के माध्यम से प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *