लुधियाना| डीसी हिमांशु जैन ने मिशन जीवनी की शुरुआत पीएयू ऑडिटोरियम से की। मिशन का उद्देश्य मातृ मृत्यु दर (एमएमआर) को कम करना है।कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ताओं के लिए एक ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किया गया। इसमें हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान, समय पर रेफरल, संस्थागत डिलीवरी और प्रसव के बाद की देखभाल के बारे में बताया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 1,500 आशा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान मिशन जीवनी पॉलिसी डॉक्यूमेंट बुकलेट डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन, प्रगति वर्मा असिस्टेंट कमिश्नर, सिविल सर्जन डॉ. रमनदीप, चीफ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. विश्व मोहन, डीएफपीओ डॉ. अमनप्रीत और मिशन कोऑर्डिनेटर श्वेता शर्मा ने जारी किया। इसमें मिशन के उद्देश्यों, लागू करने के फ्रेमवर्क और हितधारकों की भूमिकाओं के बारे में बताया गया है।


