प्रभु की भक्ति ही साथ जाएगी, बाकी सब यहीं रह जाएगा: स्वामी

भास्कर न्यूज | लुधियाना भारत धर्म प्रचारक मंडल द्वारा दरेसी स्थित वेद मंदिर में साप्ताहिक संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस समागम में भक्तों को मार्गदर्शित करते हुए वेदाचार्य स्वामी निगम बोध तीर्थ महाराज ने जीवन की कड़वी सच्चाई और भक्ति की महत्ता पर प्रकाश डाला। महाराज ने कहा कि आज मनुष्य का अधिकांश जीवन एक-दूसरे को धोखा देने, झूठ बोलने और ठगी करने में व्यतीत हो रहा है। उन्होंने आत्म-चिंतन पर जोर देते हुए पूछा कि क्या हमने कभी सोचा है कि अंत समय में हमारा क्या हाल होगा? उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के बाद कोई भी सांसारिक वस्तु या रिश्तेदार साथ नहीं जाता केवल भगवान के नाम का सिमरन ही आत्मा का सच्चा साथी बनता है। महाराज ने बताया कि अनजाने में हर इंसान से प्रतिदिन कई पाप होते हैं। संकीर्तन के पश्चात आगामी 8 से 15 मार्च तक आयोजित होने वाले विशाल धर्म सम्मेलन की रूपरेखा तैयार की गई। इस अवसर पर उमादत्त शर्मा, लालचंद खुराना, मोहिन भार्गव, बिट्टू प्रभाकर, नरेश गोगना, अशोक शर्मा बॉबी, धर्मेंद्र कुमार, बलदेव चोपड़ा, रविदत, राकेश भास्कर, प्रकाश पांडे और सौरव भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *