रांची रेल मंडल के अंतर्गत चार लेन वाले सिरमटोली सड़क सह रेल ऊपरी पुल के निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण ट्रेन संख्या 13503 वर्द्धमान-हटिया एक्सप्रेस का 19 से 30 जनवरी तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन गोमो पर आंशिक समापन होगा। इस ट्रेन का नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जंक्शन गोमो से हटिया के बीच परिचालन रद्द रहेगा। ट्रेन संख्या 13504 हटिया-वर्द्धमान एक्सप्रेस का 20 से 30 जनवरी तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन गोमो से आंशिक प्रारंभ होगा। इस ट्रेन का हटिया से नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जंक्शन गोमो के बीच परिचालन रद्द रहेगा। ट्रेन संख्या 13504 हटिया- वर्द्धमान एक्सप्रेस 31 जनवरी को हटिया से रद्द रहेगी।


