बेमेतरा/ सरदा| ब्लॉक स्तरीय राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता हुई। शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय विवेकानंद साहू और कौशल साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिक्षक जागेश्वर प्रसाद यादव व मनोज परगनिहा ने बताया कि माध्यमिक स्तर पर सिंगदेही के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला के विद्यार्थी खेमराज साहू को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। विद्यार्थियों में गणित और विज्ञान के प्रति लगाव और समझ बढ़ाने राष्ट्रीय आविष्कार अभियान का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बच्चे गणित और विज्ञान के सामान्य प्रश्नों के माध्यम से अपनी बुद्धिमत्ता का परिचय देते हैं। बताया कि बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टि की भावना का विकास होता है। विद्यार्थियों ने बेरला ब्लॉक और सरदा संकुल का नाम रोशन किया। उनका चयन, जिला स्तर के लिए हुआ। इस अवसर संकुल स्रोत समन्वयक खोमलाल साहू, संकुल समन्वयक सरदा बलदेव कंवर, प्राचार्य एलएन गायकवाड मौजूद थे।


