भास्कर न्यूज | बलौदाबाजार छत्तीसगढ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के गठन से अब तक ऐसे पंजीकृत श्रमिक जिनके पंजीयन की वैद्यता समाप्त हुए 1 वर्ष या उससे अधिक समय हो चुका है तथा जो श्रमिक पंजीयन नवीनीकरण हेतु अब तक आवेदन प्रस्तुत नही किया है वह 31 जनवरी तक नवीनीकरण के लिए आवेदन कर सकते है। इसके पश्चात ऐसे अनवीनीकृत पंजीयन को अपंजीकृत माना जायेगा। समस्त ऐसे पंजीकृत श्रमिकों जिसका श्रमिक पंजीयन कार्ड की वैद्यता समाप्त हो गई हो, वह श्रमिक श्रम विभाग के (श्रमेव जयते) मोबाईल एप्प या श्रम विभाग के वेबसाईट या अन्य ऑनलाईन के माध्यम से नवीनीकरण हेतु आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु मुख्यमंत्री श्रमिक सहायता केन्द्र के दूरभाष नम्बर 0771-3505050 पर संपर्क कर सकते है।


