बलौदाबाजार | वर्ष 2025 के कैलेंडर का विमोचन कलेक्टर दीपक सोनी ने सोमवार को किया। कलेक्टर कार्यालय में हुए विमोचन में दैनिक भास्कर के कैलेंडर जारी करने पर कलेक्टर ने शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भास्कर के इमर्जिंग मार्केट हेड रायपुर धनंजय कोरी, इमरजिंग मार्केट एसिस्टेंट मैनेजर सुमीत ठाकुर एवं प्रतिनिधि तारा परसवानी शामिल थे।


