श्रीगंगानगर में अधिकतम-न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे:शीतलहर व कोहरे के प्रभाव से पाला जमने की संभावना, 15 तक कड़ाके की ठंड रहेगी

श्रीगंगानगर जिले में तेज ठंड व कोहरे का दौर लगातार जारी है। जिसके कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। शीतलहर व कोहरे के प्रभाव से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम चुकी है तो वहीं, लोग सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनकर घरों से निकल रहे हैं। मौसम राडार स्टेशन, श्रीगंगानगर पर बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। मंगलवार को यहां न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री व अधिकतम तापमान 16.1 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं, सोमवार को यहां न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री रिकार्ड किया गया था। मंगलवार को दोपहर बाद निकली हल्की धूप के कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विशषज्ञों के अनुसार 15 जनवरी तक जिले में कड़ाके की ठंड का दौर जारी रहेगा। हालांकि 8 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होने के कारण हल्की बादलवाही रह सकती है। इस दौरान कड़ाके की ठंड पड़ेगी और पाला जमने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *