सवाई माधोपुर में सुबह-सुबह फिर धुंध कोहरा छाया:दिनभर धूप बनी रहने से न्यूनतम तापमान डबल डिजिट में बना रहा

सवाई माधोपुर में अब फिर से मौसम ने करवट ली है। पिछले दो दिन से यहां सर्दी का असर कम होने लगा था। यहां मावठ के दो तीन दिन बाद मौसम खुलने लगा था।जिससे यहां मौसम साफ नजर आय था। वहीं मंगलवार सुबह सुबह यहां हल्की धुंध और कोहरा देखा गया। सवाई माधोपुर में पिछले तीन दिन से न्यूनतम तापमान सिंगल डिजिट से डबल डिजिट में बना हुआ है। सवाई माधोपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।‌‌ इससे पहले यहां रविवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।‌ पिछले 24 घंटे में सवाई माधोपुर में अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यहां सोमवार पूरे दिन अच्छी धूप रहने से‌ अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ोतरी दर्ज की गई। राजस्थान में आठ जिलों में बारिश की संभावना राजस्थान में फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आगामी समय में मौसम में बदलाव देखने को‌ मिलेगा। मौसम विभाग की ओर से बुधवार को हनुमानगढ़,‌ चूरू, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर,‌अलवर, दौसा और भरतपुर से बारिश का अलर्ट जारी किया है। सवाई माधोपुर के समीपवर्ती जिलों में बारिश होने से यहां‌ फिर से कोहरा और सर्दी बढ़ने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *