9 जनवरी को मुख्यमंत्री मोहन यादव सीधी आएंगे:तीर बार दौरा रद्द होने के बाद चौथी बार फाइनल, 5 हजार लोगों के लिए लग रहा टेंट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सीधी दौरा अब फाइनल हो गया है। वे 9 जनवरी बहरी बाईपास पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इससे पहले उनके तीन दौरे अलग-अलग कारणों से टल चुके थे। एक बार सड़क हादसे के कारण और दो बार अन्य प्रशासनिक वजहों से मुख्यमंत्री नहीं आ पाए थे, लेकिन अब उनके आगमन को लेकर जिले में उत्साह है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन और जनप्रतिनिधि सक्रिय हैं। सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक और सीधी कलेक्टर स्वरोचिस सोमवंशी सहित पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने बहरी बाईपास स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंच, सुरक्षा, पार्किंग, पानी और बिजली जैसी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। 5000 लोगों के बैठने की व्यवस्था प्रशासन के मुताबिक, कार्यक्रम स्थल पर करीब 5000 लोगों के बैठने का इंतजाम किया जा रहा है। इसके लिए 60×150 फीट का पंडाल लगाया जा रहा है, साथ ही इतनी ही जगह का एक खुला हिस्सा भी रखा गया है जहां लोग धूप में बैठ सकेंगे। लगभग 10 एकड़ के इस पूरे क्षेत्र में हेलीपैड बनाया गया है और यहीं पर वीआईपी मेहमानों के बैठने की व्यवस्था भी रहेगी। क्षेत्र को मिल सकती हैं बड़ी सौगातें मुख्यमंत्री के इस दौरे से सीधी जिले के लोगों को काफी उम्मीदें हैं। चर्चा है कि इस दौरान बहरी और अमिलिया को नगर परिषद का दर्जा देने और बहरी अस्पताल में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने जैसी बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़कों से जुड़े कई नए कामों की सौगात भी जिले को मिल सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *