पाली में बुधवार को प्रदूषण नियंत्रण मंडल और नगर निगम की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एक मकान से बांडी नदी तक अवैध रूप से बिछाई गई पाइप लाइन पकड़ी। जिसे JCB की सहायता से हटाया गया और मकान सीज किया गया। निगम अब मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाएंगी। 100 फीट तक बिछा रखी थी अवैध पाइप लाइन प्रदूषण नियंत्रण मंडल के आरओ अमित सोनी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बुधवार को निगम की टीम को साथ लेकर पाली शहर के पूनायता औद्योगिक क्षेत्र के निकट स्थित सोनिया नगर पहुंचे। जहां एक मकान में तलाशी ली तो मकान से लेकर बांडी नदी तक करीब 100 फीट तक अवैध पाइप लाइन बिछाई हुई मिली। इस पर JCB की सहायता से अवैध पाइप लाइन को हटाया गया। मकान को सीज किया। आशंका है कि इस पाइप लाइन के जरिए फैक्ट्रियों का अनट्रीट रंगीन पानी बांडी नदी में अवैध रूप से छोड़ने का काम किया जाता था। निगम की ओर से अब मकान में रहने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा। गत दिनों भी पकड़ी थी अवैध पाइप लाइन
बता दे कि निगम की टीम ने गत महीने भी पूनायता लौहार बस्ती के निकट नाले के पास एक मकान के बाहर बनी सीवरेज की होदी से नाले तक अवैध रूप से बिछाई गई पाइप लाइन को पकड़ा था। इस पाइप लाइन के जरिए अवैध रूप से फैक्ट्रियों का रंगीन पानी नदी में छोड़कर बांडी नदी को दूषित किया जा रहा था।


