जबलपुर से करीब 30 किलोमीटर दूर 20 दिसंबर को हुई युवक की हत्या का जबलपुर पुलिस ने बुधवार को खुलासा करते हुए चार हत्यारों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों का शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद चार हत्यारों ने मिलकर अजय बारहा की हत्या की और सफेद कपड़े में लपेटकर शहपुरा के पास ले गए और सड़क किनारे शव फेंककर फरार हो गए। हत्यारे गढ़ा और दमोह के रहने वाले है। नमन तंतुवाय, अंकित कोरी, साहिल पुरी और अंकित उर्फ अंतू कोरी को गिरफ्तार किया है। मंडला निवासी अजय बारहा की पत्नी रोशनी 16 दिसंबर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुई थी। 17 दिसंबर को पत्नी ने बेटे को जन्म दिया। 19 दिसंबर को शाम अजय मेडिकल कॉलेज में पत्नी बेटा, सास और मां को छोड़कर ग्राम सुनहरा मंडला के लिए निकल गया। देर रात तक जब घर ही पहुंचा तो परिवार वालों ने उसे तलाश किया और फिर गढ़ा थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई। इस बीच पुलिस को पता चला कि शहपुरा के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ है। अज्ञात शव की जब शहपुरा पुलिस ने जांच की तो उसकी कलाई में पत्नी रोशनी का नाम लिखा था। पुलिस ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए मृतक की फोटो वायरल की तो पता चला कि मृतक मंडला निवासी है और उसका नाम अजय है। पुलिस ने मृतक के परिजनों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज से बाहर यह कहकर निकले थे कि थोड़ी देर बाद आ रहा हूं। इसके बाद लेकिन अजय नहीं लौटा। अजय के हत्यारों की तलाश करते हुए शहपुरा थाना पुलिस कटनी से लेकर सिवनी में लगे टोल नाके के कैमरे तलाश करते हुए गढ़ा तक पहुंची। इस दौरान पुलिस को एक कैमरे में संदिग्ध सफेद कार दिखाई दी। कुछ लोग एक सफेद कपड़े में लिपटे हुए व्यक्ति को रख रहे हैं। यहीं से शहपुरा थाना पुलिस को लगातार सफलता मिलती गई और आखिरकार पुलिस ने 15 दिन के अथक प्रयास के बाद कर हत्यारों को गिरफ्तार किया। ये खबर भी पढ़ें… सोशल मीडिया के सहारे पुलिस ने की मृतक की पहचान जबलपुर से करीब 35 किलोमीटर दूर ग्राम पौंडी में मिले शव की शिनाख्त पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए की है। मृतक युवक का नाम अजय बरया (26) है, जो मंडला जिले के ग्राम बम्हनी का रहने वाला था। 18 दिसंबर को युवक अपनी पत्नी का इलाज करवाने जबलपुर मेडिकल कॅालेज आया था। दूसरे दिन वह अचानक ही वह गायब हो गया। अजय के शरीर में गंभीर चोट मिली है। पूरी खबर पढ़ें


